फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लंबित बिलों का भुगतान करो सरकार

विज्ञापन
अल्मोड़ा में नारेबाजी करते सस्ता गल्ला विक्रेता।। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लंबित बिलों का भुगतान नहीं होने से नाराज कोटेदारों ने पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के बैनर तले बुधवार को नंदादेवी मंदिर परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लंबित बिलों और वर्तमान तक वितरित किए गए राष्ट्रीय खाद्य योजना के बिलों का तुरंत भुगतान करने की मांग की। बताया कि कुछ विक्रेताओं को हड़ताल के कारण अक्तूबर का राशन नहीं मिला जिससे उपभोक्ता विक्रेताओं को परेशान कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने विक्रेताओं को अक्तूबर का खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की। वहां पर महामंत्री केशर सिंह, प्रदेश संयोजक अभय साह, विशन सिंह, मोहन भंडारी, चंदन सिंह, नारायण सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश सांगा, संदीप नंदा आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें