फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न होने से गल्ला विक्रेताओं में नाराजगी

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपते बोरारो सस्ता गल्ला विक्रेता जन सेवा समिति के पदाधिक? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। बोरारो सस्ता गल्ला विक्रेता जन सेवा समिति ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने अपना काम जारी रखा, इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह भाकुनी, महामंत्री लक्ष्मण सिंह मेहरा, शंकर सिंह भैसोड़ा, महेश चंद्र लोहनी, मोहन गिरी, नंदन सिंह नेगी, पप्पू रौतेला, कैलाश जीना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विक्रेताओं की समस्या
- पर्वतीय क्षेत्र होने की वजह से विक्रेताओं को नुकसान होता है।
- गोदाम से दुकान तक चीनी का भाड़ा खुद वहन करना पड़ता है।
- गेहूं से लेकर अन्य राशन तक की ढुलाई में जेब से पैसा खर्च होता है।
विक्रेताओं की मांग
- सस्ता गल्ला विक्रेताओं को मानदेय दिया जाए
- गोदाम में धर्मकांटा लगे, कोरोनाकाल के राशन बिलों का भुगतान हो।
- प्रत्येक दुकानदार का 10 लाख रुपये का बीमा हो।
- ऑनलाइन राशन वितरण के लिए इंटरनेट सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें