फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों ने ने लगाया जाम

Tue, 16 Aug 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तहसील भिकियासैंण के अंतर्गत नैलवालपाली गांव के स्वतंत्रता सग्रांम सेनानी स्व. लक्ष्मी दत्त नैलवाल के पौत्र हरी दत्त नैलवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को दी जानी वाली सरकारी सुविधाएं नहीं देने का आरोप लगाते हुए स्वतंत्रता दिवस पर विरोध जताया। पूर्व घोषणा के मुताबिक हरिदत्त अपने परिजनों समेत काला झंडा लेकर तहसील परिसर की तरफ रवाना हुए ,लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। विरोध स्वरूप उन्होंने बडियाली तिराहे पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और दोपहर बाद छोड़ा।
विज्ञापन


मालूम हो कि स्वतंत्रता सग्रांम सेनानी स्व. लक्ष्मी दत्त नैलवाल के पौत्र हरी दत्त नैलवाल ने पूर्व में 15 अगस्त के दिन काला दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना था। स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित परिवार सुबह झंडा रोहण से पहले काले झडों के साथ तहसील कार्यालय को जा रहे थे। इस बीच परिसर में पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर परिजन नारेबाजी करते हुए बाजार की तरफ लौट आए और उन्होंने तिराहे पर जाम लगा दिया। उन्हें स्थानीय व्यापारियों ने भी अपना समर्थन दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम हेमन्त कुमार वर्मा मौके पर पहुचे। उन्होंने इन लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शाम को उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने शांति भंग और जाम करने पर हरी दत्त का चालान काट दिया। बाद में उन्हें उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष के पेश कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें