अल्मोड़ा के शहर फाटक में सड़क से बर्फ हटाती जेसीबी। संवाद
अल्मोड़ा। बर्फबारी से जिले में चार मोटर मार्ग बंद हैं। आपदा कंट्रोल रूप से मिली जानकारी के मुताबिक बर्फबारी से अल्मोड़ा-पनुवानौला, अल्मोड़ा-सेराघाट मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद है। वहीं, कोसी-मजखाली मोटर मार्ग में पेड गिरने से सड़क बंद हो गई है। जबकि शहरफाटक-लमगड़ा मोटर मार्ग बर्फबारी से बंद हो गया है। जिले के अन्य सड़कों में भी बर्फ जमी हैं हालांकि वहां वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से हो रही है।
फंसे यात्रियों के खाने-पीने की व्यवस्था करें
अल्मोड़ा। जिले में हुई भारी बर्फबारी के चलते डीएम वंदना सिंह ने सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि जहां बर्फबारी से सड़कें बंद हो सकती हैं, या बंद होने की अधिक संभावना है ऐसे स्थानों पर जेसीबी और पोकलैंड मशीन लगाकर कार्मिकों की तैनाती की जाए जिससे सड़क खोली जा सके। ठंड अधिक होने के कारण उन्होंने तहसील और नगर के सभी क्षेत्रों में अलाव जलाने के भी निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी एसडीएम को भी निर्देश दिए हैं कि बर्फ के कारण यदि मार्ग में कोई लोग फंस गए हैं तो उनके रहने और खाने की व्यवस्था की जाए। सभी विभाग मौसम को लेकर पूरी तैयारी रखें। उन्होंने सभी रिटर्निंग आफिसर से अबसेंटी वोटर के लिए क्षेत्र में मतदान को भेजी गई टीम के साथ भी लगातार समन्वय स्थापित रखने के निर्देश दिए हैं।
धौलछीना में सड़क से बर्फ हटाती जेसीबी।- फोटो : ALMORA