फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन कांप्लेक्स के खोदान से बेघर हो गए चार परिवार

विज्ञापन
दीवार में खोदान के कारण गिरने की कगार पर पहुंचा आवासीय भवन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मालरोड में केमू स्टेशन से कुछ आगे संग्रहालय के बगल में लंबे समय से एक कांप्लेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है। खोदान के लिए कांप्लेक्स स्वामी ने जेसीबी लगाई है। शुक्रवार सुबह भी जेसीबी कांप्लेक्स के पीछे की दीवार में खोदान कर रही थी। दीवार का काफी मलबा भरभरा कर नीचे आ गया जिससे कांप्लेक्स से ऊपर ऊंचाई पर बने पुराने कलेक्ट्रेट के आवासीय भवन के आगे की जमीन खाली हो गई और भवन गिरने की कगार पर पहुंच गया।
विज्ञापन

भवन में कलक्ट्रेट में काम करने वाले चार कर्मचारियों के परिवार के 16 लोग निवास कर रहे थे। इधर, कांप्लेक्स स्वामी को जब मामले की सूचना मिली तो उसने मौके पर पहुंचकर सभी परिवारों को पास ही एक होटल में ठहराया। मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कांप्लेक्स निर्माण के कारण हुए नुकसान को देखते हुए कांप्लेक्स स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलक्ट्रेट भवन में रहने वाले परिवार सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें