फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की लपटों से दहला दलमोटी वन क्षेत्र

विज्ञापन
दलमोटी के जंगल में आग बुझाते वन विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दलमोटी क्षेत्र के वनों में दोपहर अचानक आग धधक उठी। चीड़ वन क्षेत्र होने के कारण देर शाम तक आग बुझाने का सिलसिला जारी था। देर शाम तक आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत जारी थी। धुएं का गुबार भी आग बुझाने में आड़े आ रहा था। मौके पर आग बुझाने के लिए डीएफओ भी स्वयं मौजूद रहे।
विज्ञापन

दलमोटी के आरक्षित और वन पंचायत क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक आग भड़क उठी। डीएफओ महातिम यादव भी दो दिनों से रानीखेत में ही थे। सूचना मिलने पर वह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। देर शाम तक चार हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की भेंट चढ़ चुका था। आग को गांव तक जाने से रोकने के लिए वहां करीब 40 वनकर्मी जुटे हैं। इसके बावजूद देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। लोगों का कहना है कि आग तेजी से फैल रही है और धुएं के गुबार से आग बुझाने में परेशानी हो रही है। इधर डीएफओ स्वयं मौके पर मौजूद रहकर वहां आग बुझाने में मशक्कत कर रहे हैं। अधिकारियों ने प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है।
दलमोटी क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया गया है, कुछ स्थानों पर अब भी आग है। वहां कर्मचारी मशक्कत कर रहे हैं। चीड़ वन क्षेत्र होने के कारण आग भड़क गई थी। प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है। चौबटिया और गगास रेंज के कर्मचारी भी वहां आग बुझाने में जुटे हैं। -हरीश टम्टा, वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें