फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी पर लगाया गोली चला जान से मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सल्ट तहसील के तया गांव में मोटरमार्ग को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य और एक युवक के बीच विवाद हो गया। युवक ने गांव में मोटरमार्ग का कटान मानकों के अनुसार न होने पर एसडीएम को शिकायत पत्र दिया था। इसको लेकर हुए विवाद में युवक ने बीडीसी सदस्य पर गोली चलाने का आरोप लगाया। मामले को लेकर युवक ने राजस्व पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन

तया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह रावत ने चार मई को एसडीएम को शिकायती पत्र भेजा। इसमें सुरेंद्र ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में बिना अनुमति कई पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि भी काट दी। सुरेंद्र का आरोप है कि तब से बीडीसी सदस्य हंसा नेगी उनसे शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा था। सुरेंद्र का आरोप है कि बुधवार रात करीब एक बजे चार लोग सुरेंद्र सिंह के घर के बाहर गाली गलौच करने लगे। इस दौरान उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई। सुरेंद्र का कहना है कि वह नींद से जाग कोने में छिपा तो उन लोगों ने उसके बिस्तर पर गोली चला दी। इसके बाद आरोपी सुरेंद्र को मृत समझ वहां से भाग निकले। सुरेंद्र ने मामले की शिकायत राजस्व पुलिस में की। इधर, बीडीसी सदस्य हंसा नेगी ने फायरिंग के आरोपों को पूरी तरह निराधार और झूठा बताया। कहा कि वह जिले से बाहर रामनगर में हैं। सुरेंद्र ने अपने घर में खुद ही गोली चलाकर उसे फंसाने की साजिश की है। आरएसआई केवलानंद रिखाड़ी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें