रानीखेत के भैसोली में खाई से गायों को रेस्क्यू करते फायर कर्मी। स्वयं
- फोटो : Samvad
आपदा प्रबंधन और फायर सर्विस की टीम ने आठ घंटे में की कार्यवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। रानीखेत के भैसोली, डलमोटी के पास जंगल में चरने गई छह गाय खाई में गिर गईं। फायर सर्विस की टीम ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी गायों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
भैसोली, डलमोटी में कालिका गधेरे में चरने गईं छह गाय शनिवार को खाई में गिर गईं। रास्ता न होने से उनके लिए खाई से सुरक्षित बाहर निकलना मुश्किल हुआ। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना फायर सर्विस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने मोर्चा संभाला और आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को खाई से बाहर निकाला। घायल गायों का पशुपालन विभाग की टीम ने इलाज किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव ने बताया कि टीम में लीडिंग फायर मैन नरेश जोशी चालक उत्तम सिंह, फायरमैन अनुज शर्मा, देवेंद्र सिंह शामिल रहे।