पुलिस ने युवक की तहरीर पर केस दर्ज किया
अल्मोड़ा। बैंक खाते की क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एक युवक से साइबर ठगों ने 1.3 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर लिया है।
नगर के ढुंगाधार निवासी राजीव कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया और खाते की क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का हवाला दिया गया। इसके बाद मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया। उसने लिंक पर क्लिक किया तो तीन बार में 1,30,999 रुपये खाते से कट गए। पीड़ित ने कहा कि घटना के समय वह देहरादून में था और उसने साइबर सेल में इसकी सूचना दी थी। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने कहा कि मामले में केस दर्ज किया गया है।