फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जलते रहे जंगल, वन संपदा को भारी क्षति

विज्ञापन
अल्मोड़ा के फतेहपुर बाड़ी में लगी आग - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के आर्मी इलाके में मंगलवार की रात एक सरकारी भवन में आग लग गई। भवन का ऊपरी मंजिला करीब 75 प्रतिशत जल गया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

हेमबहादुर थापा सरकारी आवास में रहते हैं। मंगलवार की रात 12.30 बजे अचानक घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा गया सूटकेश, बैग समेत अन्य कीमती सामान जल कर राख हो गया। मकान का ऊपरी मंजिला करीब 75 प्रतिशत जल गया। रात्रि ड्यूटी पर तैनात संतरी ने परिवार को मकान में आग लगने की सूचना दी। घर में सो रहे लोग तुरंत बाहर निकल आए। जिससे उनकी जान बच गई। सेना ने आग लगने की सूचना फायर सर्विस को दी। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रणीत, मेजर दीपक मठपाल, नायब सुबेदार ओमप्रकाश, सूबेदार महेंद्र, हवलदार रणवीर सिपाही, पुष्पराज आदि ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थोड़ी देर में दमकल टीम भी पहुंच गई लेकिन तब तक सेना के जवानों ने आग बुझा दी थी। फायर सर्विस के एसआई उमेश परगाई ने बताया कि दमकल टीम ने बल्लियों में सुलग रही आग को बूझाया। आग की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। परिजनों ने बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टतया शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। प्रभावित परिवार ने पड़ोसियों के यहां शरण ले रखी है। आग लगने की सूचना मिलने पर गोरखा समाज सुधार समिति के अध्यक्ष एसबी राना, एस कुमार, कैंट के पूर्ण उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा आदि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता देने की मांग की है।
अल्मोड़ा में 504 हेक्टेयर जंगल जला
अल्मोड़ा। जंगलों में भड़की आग विकराल होते जा रही है। जिले में मोहन रेंज, रानीखेत, सोमेश्वर, चौबटिया में जंगल आग में सुलगते रहे। जंगलों की आग से अब तक 504 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल चुका है। अभी भी कई जंगलों में आग भड़की हुई है। गर्मी के दिनों में जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। जिले में बुधवार को मोहन रेंज, रानीखेत, सोमेश्वर, चौबटिया क्षेत्र के जंगलों में आग भड़की हुई है। जंगल की आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। जंगल की आग से वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास भी जल कर नष्ट हो गए हैं। इधर सोमेश्वर तहसील के रौतेला गांव वन पंचायत, टाना गांव वन पंचायत में आग भड़की है। इससे एक से डेढ़ हेक्टेयर जंगल जल गया है। जंगलों की आग से अब तक 504 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल चुका है। इधर जंगलों की आग से धुंध भी बढ़ गई है। जंगलों की आग से दमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगी है।

अल्मोड़ा के स्थानीय जंगलों में लगी आग- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा सर्किट हाउस के पास मकान में लगी आग- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें