जिला अस्पताल में पीड़ित का मेडिकल करते डॉक्टर। संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोमवार की देर शाम रैमजे इंटर कॉलेज के समीप दो दुकानदारों के बेटों का आपस में विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है की दोनों ने एक दूसरे की पिटाई कर दी। एक दुकानदार के परिवार के अन्य लोग भी झगड़े में कूद गए और दूसरे पक्ष के युवक को लाठी-डंडों से पीट दिया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार यहां रैमजे के पास एक युवक शनिवार को अपने पिता के साथ दुकान में बैठा था। आरोप है कि कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य दुकानदार के बेटे से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तीखी नोकझोंक अचानक मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष के परिवार के कुछ अन्य लोग ने मिलकर दूसरे पक्ष के युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मामले में दोनों पक्ष को चोटें आई हैं। इस दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। पिटाई के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंची। वहीं जिला अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया गया। इसके बाद दोनों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि दोनों की ओर से तहरीर मिल गई है, मामले की जांच की जा रही है।