फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैठानी मोटर को असगोली मिलाने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू

विज्ञापन
द्वाराहाट में आमरण अनशन पर बैठे हरीश चंद्र सिंह बिष्ट। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। खलना-नैणी-पैठानी मोटर मार्ग को असगोली में मिलाने की मांग के लिए खलना के ग्रामीणों ने बेमियादी आमरण अनशन शुरू कर दिया है। हरज्यू की धूंणी पर सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चंद्र सिंह बिष्ट आमरण अनशन पर बैठे। ग्रामीण पैठानी के तोक अनुसूचित बस्ती ककड़ा तथा धूरा को भी सड़क से जोड़ने की मांग की रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

मोटर मार्ग सुविधा से वंचित ग्रामीण पैठानी से खलना मोटर मार्ग तहत पैठानी के तोक ककड़ा अनुसूचित बस्ती तथा पैठानी के तोक धूरा को मोटर मार्ग से जोड़े जाने की मांग करते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने पिछले महीने तहसील में ज्ञापन भी दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुस्साए सामाजिक कार्यकर्ता हरीश बिष्ट ने अब आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि एसडीएम ने लोनिवि के ईई को नौ मई को पत्र भेजकर सार्थक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। मोटर मार्ग सुविधा से वंचित लोगों ने स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण शुरू करने को लेकर कई बार विभाग से शिकायत की थी, बावजूद इसके विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। चार वर्षों में मात्र लेवल और पिलर बनाए गए हैं। आमरण अनशन को भारी संख्या में लोगों का समर्थन मिल रहा है। प्रधान पूजा देवी, अंबीराम, जसवंत सिंह, प्रताप सिंह, कुंदन सिंह, धरम सिंह, भागुली देवी, रेवती देवी, माधवी देवी आदि ग्रामीणों ने अनशनकारी का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें