फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में 70 तो जैनोली में 115 पूर्व सैनिक हुए सम्मानित

विज्ञापन
जैनोली में सम्मानित होते पूर्व सैनिक। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने पर यहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, पूर्व सैनिकों सहित 70 लोगों को सम्मानित किया गया। उधर, जैनोली में भी पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में 115 पूर्व सैनिक सम्मानित हुए।
विज्ञापन

यहां बीडी कांप्लैक्स में पूर्व ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता आरएसएस से जुड़े इतिहास विभाग के प्रो. चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने विदेशी आक्रांताओं के आक्रमण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1712 में मो. बिन काशिम के आक्रमण के बारे में बताया। 1857 की क्रांति के दौरान उत्तराखंड में स्वाधीनता का बिगुल बजाने वाले कालू मेहर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक प्रदेश ही नहीं देश का गौरव हैं। छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान पूर्व कर्नल आरके भंडारी, टीसी पांडेय, स्वतंत्रता सेनानी स्व. मदन मोहन उपाध्याय के पुत्र हिमांशु उपाध्याय, चंदन बिष्ट सहित 70 से अधिक लोगों को सम्मानित किया। यहां केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट की पत्नी पुष्पा भट्ट, विमला रावत, निकेत जोशी, पूर्व प्रमुख हिमानी नैनवाल, राजेंद्र जसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। उधर, जैनोली में भाजपा नेता पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत की ओर से आयोजित समारोह में 115 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें