फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाओं में दिखा जोश, बोले भविष्य को देखते हुए किया मतदान

विज्ञापन
बुजुर्ग 86 वर्षीय आम माधुली देवी। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कैंट आवास निवासी 86 वर्षीय आमा माधवी पांडेय वोट डालने के लिए उत्सुक नजर आईं। कहा कि विकास के नाम पर उन्होंने वोट किया है। मतदान के लिए उन्होंने युवा पीढ़ी को भी जागरूक किया। लछीना गांव स्थित बूथ पर पहुंचे 90 वर्षीय वोटर विशन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। युवाओं के भविष्य के लिए सोचने वाले प्रत्याशी को वह आगे ले जाएंगे।
विज्ञापन

डोली में बैठकर मतदान बूथ पहुंची बुजुर्ग जोगुली देवी
रानीखेत। विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाली रानीखेत विधानसभा में मदान के लिए बुजुर्ग मतदाताओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। ताड़ीखेत के सुदूरवर्ती जैना में 70 वर्षीय बुजुर्ग जोगुली देवी को ग्रामीण डोली में बैठाकर वोट डालने के लिए एक किमी दूर प्राथमिक विद्यालय जैना ले गए। सामाजिक कार्यकर्ता गणेश बुधानी आदि की सहायता से बुजुर्ग महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें