फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: यहां महिला अस्पताल का पर्ची काउंटर बना शराबियों का अड्डा, शराब की बोतलों और गिलास का मिला अंबार

Tue, 30 Jan 2024 12:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

Almora News: अल्मोड़ा महिला अस्पताल परिसर में शराब की खाली बोतलें और गिलास बिखरे पड़े मिले। अस्पताल में शराब की खाली बोतलें कहां से आई इसका जवाब विभाग नहीं दे पा रहा है। 
विज्ञापन
महिला अस्पताल का पर्ची काउंटर बना शराबियों का अड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा महिला अस्पताल परिसर में सोमवार को शराब की खाली बोतलें और गिलास बिखरे पड़े मिले। अस्पताल में शराब की खाली बोतलें कहां से आई इसका जवाब विभाग नहीं दे पा रहा है। मरीजों ने आरोप लगाया कि देखरेख के अभाव में अस्पताल नशेड़ियों का अड्डा बन रहा है।

महिला अस्पताल परिसर में पर्ची काउंटर के समीप शराब की खाली बोतलों का ढेर और गिलास पाए गए। यहां रोजाना 250 से अधिक महिलाएं और गर्भवती महिलाएं उपचार को पहुंचती है। जच्चा बच्चा वार्ड में भी महिलाएं भर्ती हैं।

सुरक्षा गार्ड है लेकिन रात में नहीं रहता

विज्ञापन

अल्मोड़ा महिला अस्पताल में ओपीडी के समय होमगार्ड जवान की तैनाती है। लेकिन दोपहर बाद होमगार्ड जवान भी नहीं रहता है। ऐसे में अस्पताल में आने जाने पर कोई रोक नहीं रहती है। सुरक्षा गार्ड नहीं होने से अस्पताल की छुट्टी के बाद नशेडी इसे अड्डा बना देते हैं।

ये पढ़ें- Uttarakhand: ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी... फिर दम घुटने से हुई दो मजदूरों की मौत; ऐसे घटी घटना

 

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस मामले में जानकारी ली जाएगी। अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें