फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भैंसियाछाना और धौलादेवी में बिजली गुल

Fri, 21 Apr 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। जिले के भैंसियाछाना और धौलादेवी विकासखंड में बिजली गुल रहने से 100 से अधिक गांव अंधेरे में डूबे रहे। बिजली आपूर्ति ठप रहने से 20 हजार से अधिक की आबादी परेशान रही और लोगों को मोमबत्ती से घरों को रोशन करना पड़ा।
विज्ञापन

भैंसियाछाना और धौलादेवी के 100 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवीए लाइन में बृहस्पतिवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से खराबी आ गई जिससे बिजली आपूर्ति ठप रही। नगरखान, बीना, धौलादेवी, जागेश्वर, बाड़ेछीना, पेटसाल फीडर ठप रहे। लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। लोगों ने मोमबत्ती से घरों को रोशन किया। बिजली से संचालित कारोबार ठप रहा जिससे व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा। बैंक, पोस्ट ऑफिस, ब्लॉक कार्यालय, सीएससी सेंटर और अन्य सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। दूसरे दिन शुक्रवार को 15 घंटे बाद किसी तरह खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

मोबाइल रहे शोपीस, हाय हैलो को तरसे लोग
धौलछीना। बिजली गुल रहने से मोबाइल चार्ज नहीं हो सके। हालात ये रहे कि क्षेत्र में 12 हजार से अधिक मोबाइल शो पीस बने रहे और लोग अपनों से हाय-हैलो को तरस गए। शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बहाल होने पर मोबाइल चार्ज हुए और उन्होंने काम करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
आकाशीय बिजली गिरने से रैलाकोट के पास हाइटेंशन लाइन की डिस्क खराब हो गई जिससे बिजली आपूर्ति ठप रही। खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
ललित मोहन डालाकोटी, जेई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें