धारानौला में इस तरह निर्माण सामग्री से लगा रहा जाम।। संवाद
अल्मोड़ा। नगर के धारानौला में अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर सड़क किनारे डाली गई निर्माण सामग्री से जाम लग गया। नगर पालिका ने मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री डालने वाले का पता लगाया। पालिका ने उस पर पांच हजार का जुर्माना ठोका है। निर्माण सामग्री डालने से कुछ देर के लिए लंबा जाम लगा रहा जिससे यात्री और वाहन चालक परेशान रहे। नगर की सड़कों पर मनमाने तरीके से निर्माण सामग्री डाली जा रही है जो आए दिन जाम का कारण बन रही है। ईओ भरत त्रिपाठी ने कहा सड़क पर निर्माण सामग्री डाली गई तो कार्रवाई होगी और उसे जब्त कर लिया जाएगा। संवाद