फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसजे विवि के विद्यार्थियों को वीपीकेएएस का भ्रमण कराया

विज्ञापन
अल्मोड़ा उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून की ओर से वीपीकेएएस का भ्रमण कर - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून की ओर से एसएसजे विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग, विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं को विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने संस्थान के प्रयोगशालाओं, संग्रहालय, पॉलीहाउस, मौन पालन केंद्र, मशरूम केंद्र, प्लास्टिक हाउस, कृषि परिक्षेत्र से संबंधित वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. केएन पांडे, डॉ. राहुल देव, डॉ. मनोज परिहार, डॉ. केके मिश्रा ने मृदा विज्ञान, जैव विज्ञान, जैव रसायन कृषि के बारे में बताया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने संस्थान में उद्यमिता, कृषि, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, शोध कार्य के लिए इच्छुक परिसर के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों के लिए भविष्य में सुविधाएं देने का प्रावधान किया जाएगा। भ्रमण के दौरान यू कोस्ट के समन्वयक प्रो. एनडी कांडपाल ने प्रतिभागियों को पर्वतीय क्षेत्र की कृषि और स्वरोजगार के मामलों में अध्ययन सहित प्रस्ताव बनाने का सुझाव दिया। भ्रमण समूह का नेतृत्व डॉ. भुवन चंद्र ने किया। इसमें डॉ. राजेश कुमार, डॉ. राजेंद्र जोशी, अंशुल टम्टा, मोहित खर्कवाल, रश्मि खुल्बे, देवेश पांडे, विनीता गौरी, मानसी तिलारा, कविता, दिनेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें