फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अब पांच दिन मिलेगी डायलिसिस की सुविधा

विज्ञापन
Dylisis in Medical Collage Almora
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में अब धीरे-धीरे सभी व्यवस्थाएं सुधरने लगी हैं। लंबे समय से यहां पर अक्सर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ऑपरेशन, डायलिसिस आदि बीमारियों का उपचार कराने के लिए आने वाले रोगियों को लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब व्यवस्थाएं सुधरने लगी हैं।
विज्ञापन

किडनी से संबंधित बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से राहत दी गई है। मशीन में आरओ लगा कर समय भी बढ़ा दिया है। पहले डायलिसिस की सेवा हफ्ते में दो दिन मरीजों को मिलती थी, लेकिन अब पांच दिन यह सेवा मिलेगी। मरीज सोमवार से शुक्रवार तक कभी भी आकर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
ऑपरेशन की सुविधाएं में भी सुधार
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में अब ऑपरेशन का कार्य भी धीरे-धीरे ठीक होने लगा है। प्राचार्य ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में अभी ऑपरेशन किए जा रहे हैं लेकिन जल्द ही सभी जरूरत वाले मरीजों को भी ऑपरेशन की सुविधा मिल जाएगी। बेस अस्पताल को कोविड सेंटर बनाने के बाद यहां पर स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी, लेकिन अब सुधार आ रहा है।
विज्ञापन

डायलिसिस मशीन को सही करवा दिया गया है। उसमें आरओ की खराबी थी उसे बदल दिया है। अब डायलिसिस का समय हफ्ते में पांच दिन कर दिया गया है। लोगों को मेडिकल कॉलेज में सभी व्यवस्थाएं देने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

- डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें