फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय काकड़ी झिल मां, लूंण पिसो सिल मां

विज्ञापन
डांस करतीं महिला। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित द्वाराहाट महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। मंगलवार देर रात स्थानीय विद्यालयों एवं सांस्कृतिक टीमों ने कई प्रस्तुतियां दीं। लोकगायक प्रकाश कहाला के लाल बोतल शराबा, तू छ बड़ी खराबा... की पेशकश पर दर्शक जमकर झूमे।
विज्ञापन

महोत्सव के तहत जूनियर और सीनियर वर्ग की डांस प्रतियोगिताएं, वायस आफ द्वाराहाट स्पर्धा भी हुई। लोक कला केंद्र रामनगर की टीम की प्रस्तुति भी सराही गई। लोक गायिका माया उपाध्याय, लोक गायक कैलाश, रमेश गोस्वामी, बिशन हरियाला ने भी गीत सुनाकर लोगों को खूब नचाया। यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने नाटक की शानदार प्रस्तुति की। एमडी तिवारी कॉलेज, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज, राबाइंका द्वाराहाट के बच्चों ने भी प्रस्तुतियां दीं।
-ये रहे मौजूद-
सांस्कृतिक समिति संरक्षक विधायक महेश नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह ,अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, संयोजक हेमंत शाह, भूपेंद्र कांडपाल, आशीष वर्मा, धीरेंद्र मठपाल, गोपाल चौधरी, गगनदीप बर्मा, संजू मठपाल, निखिल उपाध्याय, प्रेम प्रकाश, दयाल चंद, विनोद भट्ट, नरेंद्र नेगी आदि।

द्वाराहाट महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते विद्यालयी बच्चे। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें