फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पोलिंग बूथों और लमगड़ा में पेयजल आपूर्ति ठप

Wed, 17 Apr 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
लमगड़ा में डंपर से पानी बांटता जल संस्थान। संवाद।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले के पोलिंग बूथों और गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में पिकअप, डंपरों से पानी बांटा।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव के लिए जिले में बनाए गए मेरधूरा, मेलकांडे, चामी, गुठोली, धामस, नवीन आधार, चितई, भैसवाड़ा फार्म आदि बूथों के अलावा लमगड़ा क्षेत्र में बुधवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। पानी न मिलने से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। प्राकृतिक जल स्रोतों में भी पानी के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लग रही है। सूचना मिलने पर जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में डंपर, पिकअप, टैंकर से पानी वितरण किया। पेयजल टैंकर पहुंचते ही लोग पानी के लिए टूट पड़े। संवाद
विज्ञापन

कोट
प्रभावित क्षेत्रों में पिकअप, डंपर भेजकर पानी वितरति किया गया। लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
- वीएस मेहता, एई, जल संस्थान अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें