फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल के चिकित्सक लिख रहे बाहर की दवा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्रभारी पीएमएस डॉ. अरविंद पांगती के साथ बैठक करते रेडक्रास समिति के पदाधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। रेडक्रास समिति के सदस्यों ने चिकित्सकों पर बाहर से दवा लिखने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से प्रभारी पीएमएस डॉ. अरविंद पांगती से मुलाकात की।
बुधवार को समिति के अध्यक्ष मनोज सनवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल के कई चिकित्सक मरीजों से बाहर से दवा मंगवा रहे हैं। अस्पताल में पर्याप्त दवा होने के बाद भी इसे बाहर से लिखना चिकित्सकों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहां पर किशन गुरूरानी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, आशीष वर्मा, शंकर दत्त भट्ट, गिरीश मल्होत्रा, हरीश कनवाल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


एक चिकित्सक की सेवा हो चुकी है समाप्त
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक की बाहर से दवा लिखने पर सेवा समाप्त हो चुकी है। पूर्व में चिकित्सक ने एक मरीज से 10 हजार रुपये से अधिक कीमत की दवा बाहर से मंगवाई। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। जांच बैठाई गई। मामला पुष्ट होने पर संबंधित चिकित्सक की सेवा समाप्त की गई। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें