भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण क्षेत्र के गांवों से लगातार महिलाओं के गायब होने को महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने चिंता जताई है। इसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी वंदना सिंह से वार्ता की और पत्र के माध्यम से मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने को कहा।
डीएम को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि थाना भतरौंजखान में ग्राम दनपौ निवासी आनंद राम ने पुत्रवधू के दो बच्चों के साथ गायब होने गुमशुदगी दर्ज कराई है। चार अगस्त को उनकी बहु ससुराल से मायके के लिए सात वर्ष और डेढ़ वर्ष के बच्चों को साथ लेकर गई, लेकिन वह मायके नहीं पहुंची है। काफी बहुत ढूंढखोज के बाद भी के बाद जब वह नहीं मिली तो थाना भतरौंजखान थाने में गुमशुदगी की सूचना दी।
दो दिन पहले पटवारी क्षेत्र रापड़ के नैनीसेरा गांव के एक व्यक्ति ने अपनी लड़की की गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। तीन माह पूर्व पटवारी क्षेत्र सिनौड़ा से भी एक महिला महिला लापता बताई गई है। मिश्रा ने क्षेत्र से महिलाओं और लड़कियों के गायब होने की घटना को चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच कर पता लगाया जाए कि क्षेत्र में कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं है, जो महिलाओं और युवतियों को अपने निशाने पर ले रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि इस प्रकरण की शीघ्र जांच करवायी जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।