फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने परिसर में दिया धरना, नौ अगस्त से क्रमिक अनशन पर बैठने की चेतावनी

विज्ञापन
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में विरोध प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।(विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में विभिन्न मांगों के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से क्रमिक धरना जारी है। शनिवार को तीसरे दिन कार्यकर्ताओं ने विवि की ओर से उनकी मांगों पर कोई सुध न लेने पर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी नौ अगस्त से क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से निशुल्क जांच, सभी विद्यार्थियों के परीक्षाफल संबंधित समस्याओं को दूर करने, बीएड, एलएलबी, पीएचडी परीक्षा शुल्क कम करने, नए प्रवेश ऑफलाइन भी शुरू करने आदि मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। पिछले तीन दिनों से कार्यकर्ता एसएसजे परिसर में क्रमिक धरना दे रहे हैं।
शनिवार को तीसरे दिन जिला संयोजक कृष्ण नेगी ने कहा कि समस्याएं सुलझाने के लिए वह लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जरूरत पड़ने पर वह नौ अगस्त से क्रमिक अनशन करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रांत एसएफडी प्रमुख निर्मल सिंह तड़ागी, विभाग संगठन मंत्री प्रशांत गौड़, नगर मंत्री पंकज बोरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण कपकोटी, विभाग संयोजक देवाशीष धानिक, राहुल कनवाल, कमल जोशी, रोहन भोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें