ग्राम बचाओ संघर्ष समिति का धरना गांधी पार्क में 21वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को नगर पालिका में शामिल करने की नीति को निर्धन, गरीब और बेरोजगारों के हितों पर कुठाराघात बताया। उन्होंने शासनादेश वापस न लेने पर जन प्रतिनिधियों के घेराव के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
धरना स्थल पर आयोजित सभा में ग्राम प्रधानों ने कहा कि परीसीमन के बाद ग्राम पंचायतों का विकास प्रभावित हो गया है। उन्होंने सरकार से नगर पालिका में गरीब, निर्धन बाहुल्य परिवार और तोकों को शामिल करने के अन्यायपूर्ण फरमान को वापस लेने की मांग की है। धरने में महंत सुंदर नाथ, हर्ष कनवाल, दयाकृष्ण कांडपाल, संजय थापा, मुकेश जोशी, कैलाश जोशी, अंबी राम, भैरव हरीश कनवाल, देवीदत्त लखचौरा, चंदन रावत, केपी जोशी, पार्वती खड़का, गीता, तारा देवी, शालू सिंह, विद्या दुर्गापाल, कमला देवी, पार्वती जोशी, हंसी कांडपाल, गीता देवी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो