फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा देवी महोत्सव शुरू, जागर से मां नंदा सुनंदा का किया आह्वान

Fri, 14 Sep 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
मेहंदी प्रतियोगिता में शामिल युवतियां अपनी हाथों में सजी मेहंदी दिखाती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मां नंदा सुनंदा के आह्वान और गणेश पूजन के बाद आठ दिवसीय नंदा देवी मेला शुरू हो गया है। मेला परिसर में दुकानें सजने के बाद चहल पहल भी शुरू  हो गई है। पहले दिन मंदिर परिसर में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियांशी और ऐपण प्रतियोगिता में कुंजिका ने बाजी मारी।  
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर में एसएसबी के जवानों ने बैंडवादन किया। बाद में मंदिर परिसर में मेहंदी प्रतियोगिता हुई जिसमें पहले स्थान पर कुंजिका वर्मा, दूसरे स्थान पर ज्योति और तीसरे स्थान पर मनीष जोशी रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में  प्रियांशी पटवा, प्रियंका बिष्ट, मीनाक्षी ने क्रमश : पहला, दूसरा और तीसरा स्थान अर्जित किया।  निर्णायक मंजू पंत, पुष्पा साह, प्रभा पांडे थी। इस दौरान मंदिर परिसर में बनाई गई रंगोली के लिए कुंजिका वर्मा की टीम को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के अलावा मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा समेत मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। संचालन दिव्यांशी जोशी ने किया।  

इधर जीजीआईसी स्थित डयोढ़ीपोखर मंदिर में छानी ल्वेशाल से पहुंचे जगरियों दीवान राम, कालू राम, हीरा राम, मदन राम, रमेश राम ने मां नंदा सुनंदा का जागर के माध्यम से आह्वान किया। वहीं शाम के समय नंदादेवी मंदिर परिसर में चंद वंशज केसी सिंह बाबा द्वारा गणेश पूजन किया गया। इधर शनिवार 15 सितंबर को सुबह 11 बजे जूनियर तथा सीनियर वर्ग की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और शाम पांच बजे कदली वृक्षों को आमंत्रण दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था में किया परिवर्तन
अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले को देखते हुए मेला समाप्ति तक नगर में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। पुलिस कार्यालय से जारी निर्देश के तहत मेला अवधि के दौरान एलआर साह मार्ग अब सायं के समय भी वन वे रहेगा। मेला अवधि के दौरान लोअर माल रोड, लक्ष्मेश्वर, चौघानपाटा से मेले में आने वालों को अपने वाहन नगर पालिका पार्किंग में पार्क करने होंगे। जबकि एनटीडी क्षेत्र से मेले में आने वालों को अपने वाहन एडम्स स्कूल के खेल मैदान में पार्क करने होंगे। यह व्यवस्था 21 सितंबर तक रहेगी। ब्यूरो        


कदली वृक्ष की शोभा यात्रा के साथ मां नंदा महोत्सव शुरू
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कदली वृक्ष आमंत्रण और शांभा यात्रा के साथ ही यहां जरूरी बाजार स्थित प्राचीन मां नंदा देवी मंदिर में नंदा महोत्सव शुरू हो गया है। सुबह गाजे बाजे के साथ राय स्टेट से कदली का वृक्ष लाया गया, वृक्ष की पूरे नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। 
शोभा यात्रा के बाद वृक्ष को मंदिर में स्थापित किया गया, जहां कदली से मां नंदा और सुनंदा की भव्य मूर्तियों का निर्माण कार्य शुरू होगा। मां नंदा और सुनंदा के जयकारों के साथ पूरे नगर में शोभा यात्रा गुजरी। इस कार्यक्रम में विधायक करन माहरा, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, कमेटी के अध्यक्ष हरीश शाह, विमल भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी, प्रेम शर्मा, राजेंद्र जसवाल, मदन मेहरा, रतन मेहरा, यतीश रौतेला सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मालूम हो कि जरूरी बाजार में नंदा देवी का मंदिर सवा सौ साल पुराना है।  बताया जाता है कि 1890 से पूर्व इस स्थान पर मां नंदा का छोटा सा मंदिर था। तब से हर साल नंदा महोत्सव का आयोजन होता है। 1994 में कमेटी ने लोगों के सहयोग से इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया। मंदिर में मनौती पूरी होने पर भैंसे और बकरे की बलि के बजाए अब सिर्फ नारियल चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें