अल्मोड़ा/सोमेश्वर/स्याल्दे/रानीखेत/द्वाराहाट। अल्मोड़ा के नागरिकों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों की शोकसभा पालिका सभागार में हुई। इसमें देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों को बुधवार को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर दुख जताया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।
वक्ताओं ने दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की मांग की ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल ने संचालन किया।
वहां अल्मोड़ा अर्बन को आपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, डे केयर सेंटर के अध्यक्ष हेम चंद्र जोशी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व सभासद अशोक पांडे, रेडक्रॉस समिति कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, मनीष नमन तिवारी, आनंदी वर्मा, खलील अहमद आदि थे।
वैशाक एलपी ट्रस्ट के संस्थापक शेखर चंद्र जोशी ने भी शोक जताया है। चौघानपाटा के गांधी पार्क में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों की शोकसभा में पीजी गोस्वामी, केशव दत्त पांडे, विनोद गिरी, मोहन चंद्र जोशी, सुरेंद्र लाल, दान सिंह, हरीश चंद्र, हयात सिंह आदि रहे।
पूर्व सैनिक लीग कार्यालय हुई शोकसभा में आरसी पंत, मोहन बिष्ट, जेएन वर्मा, नवीन जोशी, सुधीर जोशी, हरीश जोशी, आशीष वर्मा, एसएस बिष्ट आदि रहे। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण बिष्ट, निदेशक, शोध एवं प्रसार निदेशालय प्रो. जगत सिंह बिष्ट, संकायाध्यक्ष प्रो. पुष्पा अवस्थी, प्रो. जया उप्रेती, प्रो. वीडीएस नेगी, डॉ. कुसुमलता, डॉ. संजीव आर्य, डॉ. ललित जोशी आदि ने शोक जताया।
भाजपा कार्यकर्ताओं की शोकसभा में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, रमेश बहुगुणा, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, जिलामंत्री विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद, पूनम पालीवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी रहे। हिंदू जागरण मंच की शोकसभा में अभय साह, अमन, नितिन साह, आदित्य आदि रहे।
कांग्रेस की शोकसभा में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, दीप सिंह डांगी, तारा जोशी, परितोष जोशी, शोभा जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, वैभव पांडे, अकरम खान आदि रहे।
राम सिंह धौनी पुस्तकालय में हुई सालम समिति की शोकसभा में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष विपिन जोशी, विनोद जोशी, गोपाल मेहरा, लोकमणि भट्ट, अमरनाथ सिंह रजवार, दीवान आर्या, भगीरथ पांडे आदि थे।
नगर व्यापार मंडल की शोकसभा में अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष प्रितेश पांडे, महासचिव मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, किशन गुरुरानी, मनीष जोशी, सुनील अग्रवाल, राजेश पालनी, मनाज वर्मा आदि रहे। आम आदमी पार्टी की शोकसभा में जितेंद्र फुलारा, अमित जोशी, अखिलेश टम्टा, आनंद बिष्ट, सोहित भट्ट, नवीन आर्य, पंकज जोशी, संदीप नयाल आदि रहे। जिला बार एसोसिएशन के सदस्य केवल सती, शेखर लखचौरा, कुंदन लटवाल, भगवत सिंह मेर, मुरली मनोहर भट्ट, गोविंद लाल वर्मा, कुंदन भंडारी, नवीन जोशी, विनोद पंत, गोकुल जोशी आदि ने शोक जताया।
पूर्व प्रधान कैलाश पंत, दिनेश जोशी, गणेश राम, शंकर करगेती, विनोद पंत, हरीश चंद्र आदि ने भतरौंजखान मुख्य चौराहे पर शोकसभा की।
सोमेश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की शोकसभा में मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, सुंदर सिंह राणा, चंदन भारती, कैलाश बोरा, प्रकाश भंडारी, दीपचंद जोशी, उमेश मेहरा आदि थे। व्यापार संघ स्याल्दे के अध्यक्ष दर्शन जोशी, पूर्व कैप्टन देवेंद्र सिंह, रमेश चंद्रा, मदन सिंह, बहादुर सिंह, रमेश बुड़ाकोटी समेत एसएसजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे के छात्रों और शिक्षकों ने भी शोक जताया।
रानीखेत में कर्नल जीजी गोस्वामी, सूबेदार हरी सिंह नेगी, ध्यान सिंह बिष्ट, नायब सूबेदार हीरा सिंह नेगी, हवलदार बाग सिंह मेहरा, बीडी कांडपाल, दीवान सिंह मेहरा, राम सिंह फर्त्याल, शेर सिंह फर्त्याल, पान सिंह फर्त्याल, राम सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह मेहरा, त्रिभुवन फर्त्याल आदि थे। कांग्रेस ने गांधी चौक पर श्रद्धांजलि सभा की। वहां जिलाध्यक्ष महेश आर्या, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, चरन भाई, विश्वविजय माहरा, यतीश रौतेला, संदीप बंसल, पंकज गुरुरानी, अरुण रावत, प्रदीप माहरा, सोनू सिद्दीकी आदि थे।
सुभाष चौक में पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, छावनी सदस्य मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश पंत, गणेश आर्या, संजय पंत, विनोद भार्गव, हंसा दत्त बवाड़ी, दीप्ति बिष्ट आदि थे। द्वाराहाट के शीतला पुष्कर मैदान में भाजपा नेता उमेश भट्ट, दीपा चौधरी आदि ने शोक जताया।