फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान चला

Sat, 21 Nov 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीएम के निर्देश पर शनिवार को प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले तीन व्यापारियों का चालान किया गया। आठ दुकानों  से पांच किलो पॉलीथिन जब्त की गई। इन ग्यारह दुकानदारों से दल ने 9500 रुपये अर्थदंड वसूला है।
विज्ञापन


एसडीएम रिंकू बिष्ट, डीएसपी कांति बल्लभ पांडे और पालिका के अधिशासी अधिकारी एके वर्मा के नेतृत्व में नंदादेवी से अभियान की शुरुआत की गई। व्यापारियों द्वारा दुकान के बाहर फैलाकर लगाए गए समान को हटवाया गया।

कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर मार्ग में फैलाए गई सब्जी, स्टूल, कुर्सी आदि सामग्री जब्त कर कार्मिक वाहन में ले आए। अतिक्रमण पर तीन दुकानदारों का चालान काटा गया।
विज्ञापन


प्रतिबंध के बावजूद पॉलीथिन में सामान देने पर आठ दुकानों से पांच किलो पालीथिन जब्त की गई। अतिक्रमण करने वाले तीन दुकानदारों और आठ दुकानदारों से पॉलीथिन मिलने पर इन दुकानदारों से दल ने कुल 9500 रुपये जुर्माना वसूला।

बाद में जब्त की गई सब्जी लैप्रोसी मिशन में दे दी गई। जबकि जब्त किए गए स्टूल, कुर्सी आदि सामग्री जुर्माना वसूल कर लौटाई जाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बाजार में काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें