फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में नेपाली श्रमिक की मौत

Sat, 21 Nov 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला,भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 यहां बाजार में एक किराये के कमरे में रह रहे नेपाली मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया। शनिवार प्रात: लोगों ने 37 वर्षीय टेक बहादुर पुत्र बुद्धि सिंह निवासी ग्राम डनसूर दैलेख (नेपाल) को अपने कमरे में मृत देखा। उसके कमरे के दरवाजे खुले थे।
विज्ञापन


मृतक के सिर में चोट के निशान थे और खून बह रहा था। उसने कमरे में उल्टी भी की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सूचना मिलने पर एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें