फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रही कक्षा एक की बच्ची से दुष्कर्म

Thu, 12 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
ताड़ीखेत ब्लाक के सुदूरवर्ती एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका गांव के ही स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है, जबकि आरोपी भी इसी गांव का है और इंटर का छात्र है। पीड़िता की मां की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने धारा 376 और पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे बालिका स्कूल से लौट रही थी। तभी गांव के ही सागर ने उसे दबोच लिया और गधेरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। वहां से गुजर रही महिला ने चीख-पुकार सुनकर जब गधेरे में देखा तो उसने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। नायब तहसीलदार मोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में उपराजस्व निरीक्षकों की एक टीम आरोपी की धरपकड़ के लिए ऐरोड़ गई, लेकिन वह गांव से फरार हो गया। राजकीय अस्पताल में बच्ची का उपचार कराया। शुक्रवार को मेडिकल कराया जाएगा। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें