फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 वाहनों के चालान काटे, 9, 200 रुपए जुर्माना वसूला

Thu, 10 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस का अभियान जारी है। अभियान दल ने शहर के अलग-अलग मार्गों में नो-पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों में जंजीर लगा दी। वाहन छुड़वाने आए स्वामियों से जुर्माना वसूलने के बाद वाहन छोड़े। 
विज्ञापन


 एआरटीओ विमल पांडेय के नेतृत्व में कार्मिकों ने नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान काटा। पुलिस ने 20 दोपहिया चालकों का चालान कर 9,200 रुपए का जुर्माना वसूला।

संभागीय परिवहन अधिकारी ने एमवी एक्ट का उल्लंघन करने पर सात और चलते वाहन में मोबाइल से बात करने पर एक कार चालक का चालान किया। अभियान दल में यातायात निरीक्षक जीएस हरड़िया दरवान असवाल, दुर्गापुरी गोस्वामी, मनोहर राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें