फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में आबकारी अफसर जख्मी

Thu, 10 Dec 2015 11:56 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक आबकारी सहायक आयुक्त समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त शंकर कुमार अपनी वैगनआर कार से बाईपास होकर आगरा जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव कोटा के निकट उनकी कार के आगे चल रहे ट्रक ने एकाएक ब्रेक लगा दिए। उन्होंने भी अपनी कार के ब्रेक लगाए, लेकिन पावर ब्रेक होने के कारण उनकी कार पलट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए यहां बागला जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

कस्बा मुरसान में भी पैठ वाले फाटक पर देर रात किसी वाहन ने राजेश पुत्र चंद्रपाल निवासी आर्य समाज रोड मुरसान को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजेश उस समय अपने घर जा रहा था। सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ। उसे तुरंत सीएचसी मुरसान ले जाया गया। जहां से हाथरस जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें