फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टो कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Thu, 26 Nov 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार देर रात धारानौला से सिकुड़ा की ओर जा रही एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। कार में चालक के अलावा कोई अन्य नहीं था। पुलिस ने बताया कि चौरा विश्वनाथ निवासी चालक संजय राठौर आल्टो कार संख्या यूके 01टीए-0053 लेकर मंगलवार रात को धारानौला से विश्वनाथ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


 सिकुड़ा बैंड के पास कार असंतुलित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल चालक को बेस अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चालक की मौत पर धारानौैला टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विशन सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह मेर, किशन सिंह बिष्ट, गोकुल गोस्वामी, बची सिंह बोरा आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें