फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के कारण सगे भतीजे ने की थी चाचा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तहसील भनोली के जिगोली तोली गांव में हुए हत्याकांड के आरोपी को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक आनंद बल्लभ तिवारी का सगा भतीजा है। बताया गया कि रंजिश के चलते भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आनंद बल्लभ का परिवार लंबे समय से बरेली में रहता है। वह नवरात्र में पूजा के लिए अपनी भाभी बसंती देवी के साथ गांव आए हुए थे।
इसी दौरान मुजफ्फरनगर से उनका भतीजा सुभाष तिवारी (35) पुत्र लक्ष्मी दत्त निवासी जिगोली तोली भी गांव पहुंचा। मंगलवार की सुबह आनंद बल्लभ का शव घर के बाहर खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो शक की सुई भतीजे सुभाष पर गई।

पटवारी चमन कुमार ने बताया कि घटना के बाद से वह गांव से फरार हो गया था। एक व्यक्ति के बयान के आधार पर मृतक के भतीजे सुभाष तिवारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बुधवार सुबह राजस्व पुलिस ने आरोपी को जिगोली तोली से करीब छह सात किमी दूर फल्टिया गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास मृतक के कुछ कपड़े बरामद हुए। आरोपी को न्यायालय पेश करने के बाद 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इधर भनोली की एसडीएम मोनिका ने आपसी रंजिश को घटना का कारण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें