अल्मोड़ा। शनिवार रात शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक व्यापारी का पुलिस ने धारा 81 में चालान काटा है। आरोप है कि यह व्यापारी शराब पीकर रात में राजपुरा में उत्पात मचा रहा था।
थाना पुलिस ने बताया कि नरसिंहबाड़ी निवासी एक व्यक्ति शनिवार रात घर को जाते वक्त राजपुरा में उत्पात मचा रहा था। मौके पर वहां काफी संख्या में मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और वह उसे रात करीब ग्यारह बजे थाने ले आए। रात में ही पुलिस ने व्यापारी का अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष विशन राम ने बताया कि आरोपी का धारा 81 में पांच सौ रुपये का चालान काटा गया। इसके बाद उसके परिजन भी आ गए थे और व्यापारी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष से तरहीर नहीं मिली है।