फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चालक-परिचालक को गैस सिलेंडर रि-फिलिंग करते दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए रसोई गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक के चालक-परिचालक को पुलिस ने अल्मोड़ा के निकट खाली सिलिंडरों में गैस की रिफिलिंग करते पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने खाली सिलिंडरों के बारे जांच की। फिलहाल रिफिलिंग किए गए करीब 15 सिलिंडरों की पहचान कर ली गई है। जांच पूरी होने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुमाऊं मंडल विकास निगम की बागेश्वर स्थित कुकिंग गैस एजेंसी के लिए सिलिंडर लेकर चला ट्रक सोमवार की रात अल्मोड़ा के निकट सड़क के किनारे खड़ा था और यहां चालक-परिचालक भरे सिलिंडरों से चोरी-छिपे खाली सिलिंडरों में गैस भर रहे थे। इस बीच इसकी सूचना पुलिस को मिल गई।

बेस चौकी से पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक-परिचालक को सिलिंडर रिफिलिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद इसकी जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी को दी गई। जिला पूर्ति अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर जांच की और ट्रक के भीतर रास्ते में भरे गए सिलिंडरों की पहचान कर ली। जिला पूर्ति अधिकारी जगदीश वर्मा ने बताया कि हल्द्वानी से बागेश्वर जा रहे इस ट्रक में करीब 260 सिलिंडर लदे थे। फिलहाल करीब रिफिल किए हुए 15 सिलिंडरों की पहचान कर ली गई है और अभी जांच जारी है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें