फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से धान और गन्ने की फसल जली

Tue, 23 Oct 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के रावतपार गांव में मंगलवार की शाम आग लगने से धान और गन्ने की करीब एक एकड़ फसल जल गई। अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाई।रावतपार गांव के किसान नबी रसूल और मोहम्मद शाकिर ने गांव के पूरब तरफ करीब 47 डिसमिल गन्ने की खेती की है।

 

शाम चार बजे धान काटने गए लोगों ने गन्ने के खेत से धुआं उठते देख शोर मचाया और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन, आग गन्ने के खेत से होकर तीन अन्य किसानों की धान की फसल की तरफ बढ़ गई। सगीना, नगीना और इंदल का धान भी आंशिक रूप से जल गया। इस आगलगी में इन सभी किसानों की करीब एक एकड़ फसल की क्षति हुई है।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसओ ने फायर सर्विस को बुलवाया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान महेंद्र शर्मा, ग्राम रोजगार सेवक वाहिद अली, वाचस्पति मिश्रा, इस्लाम, दुर्गेश मिश्रा, इंदल, शाह आलम, नन्हे आदि उपस्थित थे।
 

एक एकड़ गन्ना की फसल जली
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मड़ार बिंदवलिया गांव में मंगलवार को दोपहर में आग लगने से जनार्दन पांडेय नाम के किसान की एक एकड़ गन्ना की फसल जल गई। खेत से तेज लपटें और धुंआ निकलते देख गांव के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक खेत का पूरा गन्ना जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन

 

तार टूटकर गिरने से तीन एकड़ गन्ने की फसल जलकर नष्ट
नेबुआ रायगंज। मंगलवार को नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के परसौनी कोटवा के सीवान में हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरने से छह किसानों की गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। बाद में लोगो की सूचना पर सप्लाई बंद कराई गई।

आग से बिशुनपुरा,परसौनी और नौकटोला के रामबहाल यादव, रामप्रीत,रामकिशन, बेचू यादव,रामबृक्ष कुशवाहा और रामचंद्र कुशवाहा की लगभग तीन एकड़ गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचने की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें