फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पति ने पत्नी की पिटाई कर जान ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के पीपना गांव में नशे में धुत एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की जमकर पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। पिटाई से घायल महिला की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका का विवाह दस साल पहले हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। मृतका के भाई ने सल्ट थाने में पति के खिलाफ बहन की हत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सल्ट ब्लॉक के पीपना गांव निवासी विनोद चंद्र भट्ट पुत्र ओम प्रकाश भट्ट ने नशे में पांच फरवरी को पत्नी हेमा देवी (30) की जमकर पिटाई कर दी।

इससे हेमा देवी की तबियत काफी बिगड़ गई। गांव की किसी महिला ने इसकी सूचना हेमा देवी के पटोडी गांव स्थित मायके में भाई कैलाश चंद्र को दी। सूचना मिलने पर कैलाश चंद्र पीपना गांव पहुंचे। बहन की हालत को देखते हुए उसे पहले देवायल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे रामनगर ले गए। यहां से भी डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली के संत परमानंद अस्पताल में इलाज के दौरान आठ फरवरी को हेमा देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के भाई कैलाश चंद्र ने रविवार को सल्ट थाने में पति विनोद चंद्र भट्ट के खिलाफ बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कैलाश चंद्र ने बताया कि उसकी बहन हेमा देवी की शादी 2009 में पीपना निवासी विनोद चंद्र भट्ट से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विनोद चंद्र भट्ट उसकी बहन के साथ अक्सर मारपीट करता था। वह नौकरी भी नहीं करता था और बेरोजगार था। एसआई सुनील धानिक ने बताया कि मृतका के भाई की ओर से पुलिस को तहरीर मिल गई है। थाने से एक सिपाही को दिल्ली भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें