फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो चरस और गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने एक किलो 15 ग्राम चरस और 514 ग्राम गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी स्थानीय ग्रामीणों से चरस और गांजा खरीदकर दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पकड़े गए माल की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है।

थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान लमगड़ा में देवीधूरा रोड में खांकर गांव से पैदल आने वाले मार्ग पर तलाशी के दौरान सतीश कुमार चेला पुत्र स्व. ताराचंद निवासी दरियापुर कला, रोहिणी दिल्ली के पास एक किलो 15 ग्राम चरस और सुमित कुमार पुत्र तिलक राम निवासी गोकुलपुर दतावली, मेडिकल कालेज मेरठ के पास 514 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद चरस की कीमत एक लाख एक हजार और गांजे की कीमत एक हजार रुपये है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उपनिरीक्षक अनीश अहमद, का. जगदीश मेहता, राकेश भट्ट, अमर सिह, वीरेंद्र सिंह शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा में भी दर्ज हैं मुकदमे
अल्मोड़ा। बाहरी लोगों को चरस और गांजा उपलब्ध कराने में ग्रामीणों की भूमिका भी संदिग्ध है। पूछताछ में सतीश कुमार ने बताया कि उसका पकौठी गांव, देवीधूरा, चंपावत में ससुराल है। वह और उसका साथी सुमित कुमार स्थानीय ग्रामीणों से चरस और गांजा खरीद कर दिल्ली बेचने ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी सतीश कुमार के खिलाफ 1995 में थाना नरेला दिल्ली, 1997 में नरेला, सदर सोनीपत और सिटी सोनीपत थाना हरियाणा में कार चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं और 2010 में वह थाना भीमताल में दो किलो चरस बरामदगी मामले में जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें