अल्मोड़ा। पुलिस ने ऑल्टो कार (टैक्सी) से लैपटॉप चुराने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पास से लैपटॉप भी बरामद कर लिया गया है।
रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब के मूल निवासी मनीष कुमार पुत्र रामपाल 27 जुलाई को आल्टो कार से हल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रहे थे। उन्होंने अल्मोड़ा पहुंचकर देखा तो मय बैग के डेल कंपनी का लैपटॉप किसी ने कार की डिग्गी से चोरी कर लिया था।
मनीष कुमार हाल निवासी थपलिया अल्मोड़ा ने इसकी प्राथमिकी अल्मोड़ा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 379 में अभियोग पंजीकृत किया। मामले की विवेचना उप निरीक्षक नवीन चंद्र ने शुरू की। पुलिस ने करबला तिराहे से अंकित गुसाईं निवासी कुंझली थाना बैजनाथ (बागेश्वर) हाल निवासी खगमरा के कब्जे से लैपटॉप बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हल्द्वानी से उसी टैक्सी में अल्मोड़ा रहा था और करबला पर उतरते समय उसने अपने सामान के साथ मनीष का लैपटॉप भी निकाल लिया। पुलिस दल में उप निरीक्षक नवीन जोशी के अलावा कांस्टेबल खुशाल सिंह, दिनेश तिवारी शामिल थे।