फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर की दुकान के दरवाजे तोड़कर नौ हजार रुपये की नकदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तमाम कोशिशों के बावजूद चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां सुभाष चौक पर हार्डवेयर की दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर नेपाली श्रमिकों ने लगभग नौ हजार की नकदी और सीसीटीवी की डीवीआर चुरा ली। दोनों नेपाली श्रमिक हार्डवेयर की दुकान में ही काम करते थे। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


यहां सुभाष चौक पर शिवम रावत की हार्डवेयर की दुकान है। सुबह उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि अंदर गल्ला टूटा पड़ा है, पिछला दरवाजा भी टूटा हुआ था। गल्ले में लगभग नौ हजार की नकदी रखी हुई थी, वह भी साफ थी। उन्होंने पुलिस का सूचना दी। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पता चला कि चोरी करने वाले दुकान पर काम करने वाले दो नेपाली हैं। दुकानदार ने दोनों के खिलाफ यहां कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई, बाद में पुलिस ने दोनों आरोपी अनिल कुमार और सन्नू को उनके कमरे से गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाल नारायण सिंह ने बताया कि दोनों के पास से चोरी की गई 8300 रुपये की नकदी और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और अन्य सामान बरामद कर लिया है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इधर कोतवाल नारायण सिंह ने बताया कि बाहर से पहुंच रहे श्रमिकों का सत्यापन कराया जा रहा है। इस कार्य में और भी तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें