फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में उत्पात मचा रहे शराबी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह एक शराबी ने काफी उत्पात मचाया। अस्पताल परिसर में घूमते हुए शराबी गाली-गलौच और अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहा। बाद मेें सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस शराबी को पकड़कर ले गई।
विज्ञापन


ओपीडी में और चिकित्सकों के कमरे में भीड़ के दौरान अस्पताल पहुंचा एक शराबी गाली गलौच और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। शराबी के उत्पात से अस्पताल पहुंचे रोगियों के अलावा डॉक्टरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस दौरान शराबी एक वरिष्ठ चिकित्सक के कमरे में भी पहुंच गया और गाली गलौच करने लगा। इसी दौरान अस्पताल के गार्डों ने पुलिस को बुला लिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस शराबी को पकड़कर ले गई। अस्पताल में पहुंचे रोगियों का कहना था कि अस्पताल में कभी मरीजों के पर्स चोरी हो जाते हैं तो कभी शराबी उत्पात मचाने लगते हैं। उन्होंने अस्पताल में पुलिस सुरक्षा की मांग की। इधर चिकित्सकों ने भी अस्पताल में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि शाम के समय भी कई बार शराबी अस्पताल में घुस आते हैं और हंगामा खड़ा कर देते हैं। अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि अस्पताल परसिर में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए तैनात सुरक्षा गार्डों को भी निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की अराजकता करने वाले को तुरंत पुलिस को सौंप दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें