अल्मोड़ा। बीते दिनों लोधिया में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर व्यापारी नेताओं और दर्जनों अन्य लोगों ने थाने में पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया।
थाने पहुंचे लोगों ने बताया कि मारपीट की घटना में सुदर्शन साह (सुनील साह) को गंभीर चोटें आई हैं और उनका हल्द्वानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने इस बात पर रोष जताया कि इस मामले में दोषियों की आज तक गिरफ्तारी नहीं हु्ई है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस के मुताबिक इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इधर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।