फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन किशोर को पीटा, कान का पर्दा फाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिशन किशोर को पीटा, कान का पर्दा फटा
विज्ञापन

- नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरकोट में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नगर कोतवाली क्षेत्र में छत पर खड़े किशोर पर तीन लड़कों ने जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों ने किशोर को अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के दौरान पता चला कि उसका कान का पर्दा फट गया है। डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने वारदात के चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऊपरकोट के मोहल्ला काजीबाड़ा निवासी अब्दुल वाजिद पुत्र अब्दुल वाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्र अबूजर पांच अगस्त की शाम करीब सात बजे मकान की छत पर खड़ा था। तभी पड़ोस में रहने वाले अनस, फहान और नदीम अहमद निवासी चौधरियान आ गए। आरोपियों आरोपियों ने आते ही रंजिशन अबूजर की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। वह जब पुत्र को बचाने गया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि उसने उसी दिन कोतवाली नगर में तहरीर दे दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। सात अगस्त को परिजनों ने अबूजर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया तो डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसका कान का पर्दा फट गया है। साथ ही उसे मेरठ रेफर कर दिया। नगर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें