फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छानागोलू में तेज रफ्तार डंपर और रोडवेज बस में भिड़ंत, तीन घायल

विज्ञापन
छानोगोलू में इस तरह से हुई है बस और डंपर की भिड़ंत। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। छानागोलू के पास रोडवेज बस और डंपर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद बस में सवार 21 लोगों में दहशत नजर आई।
विज्ञापन

रोडवेज बस मंगलवार को मासी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही थी। इसी बीच छानागोलू गांव के पास पहुंचते ही रानीखेत जा रहे डंपर और बस की भिड़ंत हो गई। बस में सवार 21 लोगों में अफरातफरी मच गई। हादसे में बस में सवार तीन लोग घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें स्थानीय पीएचसी ले जाया गया जहां से इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार बस में सवार चौखुटिया निवासी रमेश चंद्र फुलारा, मनेला द्वाराहाट निवासी आशीष और चौखुटिया निवासी लीलाधर मठपाल घायल हो गए। गनीमत रही कि अन्य लोगों को चोट नहीं पहुंची।
टक्कर लगते ही रानीखेत-कौसानी मोटर मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। उपनिरीक्षक मोहन सिंह सोन ने बताया कि डंपर चालक झिरोली सोमेश्वर निवासी बालम सिंह पेट में दर्द की शिकायत बता रहा था। उसे इलाज के लिए रानीखेत अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें