फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधियाखान के पास आल्टो खाई में गिरी, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
लोधियाखान में खाई में गिरी आल्टो कार। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चापड़-बिल्लेख मोटर मार्ग पर लोधियाखान के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा समाई। हादसे में कार सवार एक अधेड़ की मृत्यु हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने रात में राहत और बचाव कार्य चलाकर घायलों को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वाहन में सात लोग सवार थे।
विज्ञापन

सोमवार रात आल्टो कार बिल्लेख से लोधियाखान की तरफ जा रही थी। वाहन में कार स्वामी कैलाश उप्रेती उनकी पत्नी आशा देवी, 10 वर्षीय पुत्र कान्हा, सात साल का मयंक, तीन साल का हर्षित, डेढ़ साल की पुत्री लक्ष्मी और बिल्लेख निवासी 55 वर्षीय मथुरादत्त भी सवार थे। लोधियाखान के पास कार असंतुलित होकर खाई में जा समाई। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन को सूचना देकर ग्रामीण रात में ही राहत और बचाव कार्य में जुट गए। हादसे के बाद लोग कार के अंदर फंसे हुए थे।
ग्रामीणों ने उन्हें बमुश्किल किसी तरह सड़क तक पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण मथुरा दत्त पुत्र पान देव की स्थिति अत्यधिक गंभीर थी। राजकीय अस्पताल रानीखेत ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गंभीर घायल कान्हा और हर्षित का इलाज चल रहा है जबकि अन्य को मामूली चोट के कारण छुट्टी दे दी गई। राजस्व उपनिरीक्षक विजेंद्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें