अल्मोड़ा। चायखान-बैगनिया मोटर मार्ग पर एक ऑल्टो कार असंतुलित होकर खेत में जा गिरी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को आल्टो कार (यूके 01 ए 8776) चायखान से बैगनिया को जा रही थी। दोपहर में करीब एक बजे के आसपास चायखान से बैगनीया को जाने वाले मोटर मार्ग पर करीब चार किमी आगे ग्राम बलिया के पास असंतुलित होकर 50 मीटर नीचे खेत में गिर गई।
वाहन में चालक समेत छह लोग सवार थे। हादसे में गोपाल सिंह नगरकोटी (45) निवासी ग्राम गोझनी थाना लमगड़ा को गंभीर चोट आई। ऋतिक (6) निवासी पाटोली बैगनीया थाना लमगड़ा घायल हो गए।
चालक नरेंद्र शाह (30) निवासी पनियाली छीना थाना लमगड़ा को मामूली चोट आई। गोपाल सिंह नगरकोटी को लमगड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर अल्मोड़ा के लिए रेफर किया गया।
नारायण सिंह( 35), पूजा बिष्ट (29), निखिल बिष्ट (3) सुरक्षित बचे रहे। लमगड़ा थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि गोपाल सिंह और नारायण सिंह साडू भाई हैं। चालक के दोनों रिश्ते में जीजा हैं।