फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की कोरोना जांच की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन जिला शाखा के पदाधिकारियों ने जिले के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों का कोरोना परीक्षण कराने की मांग की। उन्होंने इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता ह्यांकी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा में कार्यों के निष्पादन के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति बनी हुई है। कार्यालय में विभिन्न ब्लॉकों के अधिकारी, कर्मचारियों की आवाजाही जारी है।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर जिले के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों का कोरोना परीक्षण किया जाना जरूरी है। भैसोड़ा ने बताया कि सीएमओ ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, योगेंद्र सिंह बिष्ट, अर्जुन नेगी, गोविंद सिंह मेहता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें