अल्मोड़ा बाजार में सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते लोग।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 191 हो गई। जिला अस्पताल में सात और महिला अस्पताल में तीन मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को हवालबाग ब्लॉक में 22, भैसियाछाना में 06, ताकुला में 08, ताड़ीखेत में 02, द्वाराहाट में 37, धौलादेवी में 48, चौखुटिया में 20, सल्ट में 20, भिकियासैंण में 23, देघाट में 01 और रानीखेत में 04 में कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कुल 572 एक्टिव केस हैं। इधर मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 288 और महिला अस्पताल की ओपीडी 45 रही। उधर, बागेश्वर में कोरोना के नौ नए केस आए, जबकि 118 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। फिलहाल जिले में 307 सक्रिय मरीज हैं। छह का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। 301 होम आइसोलेशन में हैं। 549 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि जिले में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने संक्रमण से बचने के लिए लोगों से नियमित मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है। संवाद