फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने फूंका बीएसएनएल का पुतला

Sun, 06 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल की फोन सेवाएं आए दिन बाधित होने से व्यापारियों और अन्य उपभोक्ताओं का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। सुभाष चौक पर एकत्रित लोगों ने बीएसएनएल का पुतला फूंका कहा कि सेवाएं बाधित होने से लोग परेशान हैं, लेकिन निगम की कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। यदि सेवाएं शीघ्र बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला व्यापार मंडल, नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने सुबह यहां सुभाष चौक पर एकत्रित होकर भारत दूर संचार निगम लिमिटेड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि पिछले दो महीने से लैंडलाइन, मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं।

जिस कारण बैंकों और व्यापारियों का कार्य प्रभावित हो रहा है। कई बार निगम के अधिकारियों से इस संबंध आग्रह कर दिया गया है, लेकिन निगम के अधिकारियों की कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। यदि शीघ्र सेवाएं बहाल नहीं हुई तो लोग वृहद आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, व्यापार नगर मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला, व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री मनोज अग्रवाल, पथ भ्रमण संघ के अध्यक्ष हरीश शाह, धन सिंह बिष्ट समेत कई उपभोक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें